मुकेश अंबानी या गौतम अडानी नहीं बल्कि 79 साल के ये व्यक्ति हैं भारत के सबसे बड़े दानदाता, टाइम मैगजीन की पहली परोपकार लिस्ट में 4 भारतीयों के नाम

अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने पहली बार दुनिया के 100 परोपकारी की लिस्ट जारी की है। इस सूची को "टाइम 100 मोस्ट इन्फेलुशियल पीपल इन फिलैंथ्रॉपी 2925" नाम दिया गया है। टाइल्स मैगजीन की इस लिस्ट में दुनिया भर के उन लोगों को शामिल किया है, जिन्होंने परोपकार के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। इस लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, रिलायंस फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के साथ भारत के चार बड़े दानदाताओं का नाम भी शामिल है। ये हैं भारत के चार सबसे बड़े दानदाता टाइम्स मैगजीन की पहली टाइम 100 फिलैंथ्रॉपी 2025 लिस्ट में भारत के 4 दिग्गजों का नाम शामिल हैं।
मुकेश अंबानी,
नीता अंबानी,
अजीम प्रेमजी
निखिल कामत टाइम 100 फिलैंथ्रॉपी 2025 लिस्ट की चार कैटेगरीदुनिया के परोपकारी की लिस्ट को कर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।
- टाइटन्स- ऐसे लोग जो कई सालों से दान करते आए हैं। इस कैटेगरी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अजीम प्रेमजी को शामिल किया गया है।
- ट्रेलब्लेजर्स - नए या युवा परोपकारी जो अनोखे तरीके से समाज की सेवा में योगदान कर रहे हैं। इसमें निखिल कामत को शामिल किया गया है।
- इनोवेटर्स - इस कैटेगरी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो बिजनेस, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे अन्य क्षेत्रों में काम करके समाज की बेहतरीन चाहते हैं।
- आइकॉन - ऐसे लोग जो अलग-अलग क्षेत्र में बड़ा प्रभाव डालते हैं।
ये हैं भारत के सबसे बड़े दानदाता भारत के सबसे बड़े दानदाताओं में मुकेश अंबानी से भी आगे है विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी। वे भारत के सबसे उदार परोपकारी व्यक्तियों में से एक माने जाते हैं। साल 2013 में उन्होंने गिविंग प्लेज पर साइन किए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी के 29 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर्स अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में दान कर दिए थे। यह फाउंडेशन भारत की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। साल 2023-24 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कई मिलियन डॉलर के अनुदान दिए। उन्होंने 940 संगठनों को मिलाकर 109 मिलियन डॉलर का दान किया। 263 शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र 59 फील्ड ऑफिस के माध्यम से लाखों बच्चों को लाभ दिया। वे शिक्षा में सुधार के साथ ही स्कूल भजन कार्यक्रमों का विस्तार भी करने पर ध्यान दे रहे हैं। मुकेश और नीता अंबानी ने कितना दान कियाटाइम्स मैगजीन की पहली टाइम 100 फिलैंथ्रॉपी 2025 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को शामिल किया गया है। उन्हें टाइटंस कैटेगरी में रखा गया है। दोनों ने साल 2024 में मिलाकर 407 करोड रुपए यानी लगभग 48 मिलियन डॉलर दान किए। अंबानी परिवार स्वास्थ्य,शिक्षा, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, खेल जैसे क्षेत्रों में दान करते हैं। मुंबई इंडियन क्रिकेट टीम की मालकिन नीता अंबानी एथलीट्स को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सबसे युवा परोपकारी निखिल कामत जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत को भी टाइम्स मैगजीन की पहली टाइम 100 फिलैंथ्रॉपी 2025 लिस्ट में जगह मिली है। केवल 36 साल की उम्र में साल 2023 में उन्होंने गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद में वे भारत के सबसे युवा परोपकारी बने। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर रन मैटर फाउंडेशन के माध्यम से 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा दान के लिए प्रतिबद्धता जताई है। वे शिक्षा, करियर काउंसलिंग, बेहतर कंप्यूटर जैसी अन्य सेवाओं के लिए दान करते हैं। टाइम्स मैगजीन की पहली टाइम 100 फिलैंथ्रॉपी 2025 लिस्ट में प्रिंस विलियम, माइकल ब्लूमबर्ग, वारेन बफे, डेविड बेकहम, मेलिंडा गेट्स जैसे दुनिया भर की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं। दुनिया भर के दानदाताओं की यह लिस्ट टाइम मैगजीन ने आयशा जावेद के नेतृत्व में तैयार की है।