इस दिन भूलकर भी घर न लाएं नमक, शुरू हो जाती है बर्बादी, बरसता है शनि का प्रकोप
sabkuchgyan May 24, 2025 10:26 AM

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह कर्मों के आधार पर लोगों को अच्छा या बुरा फल देती हैं। उनके प्रकोप से देवता भी डरते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन कुछ खास नियमों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें भूलकर भी शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने पर शनिदेव नाराज हो जाते हैं। फिर आपके ऊपर उनका प्रकोप बरसता है।

शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें

1. काली उड़द की दाल को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। बल्कि आप इस दिन काली उड़द की दाल या इससे बनी कचोड़ी जैसे व्यंजन दान कर सकते हैं। इससे आपको शनिदेव की कृपा मिलेगी। इसके अलावा आप शनि मंदिर में भी शनिवार के दिन काली उड़द की दाल चढ़ा सकते हैं।

2. नमक हर भोजन में जरूरी होता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। लेकिन इसे शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि जो शख्स शनिवार के दिन नमक खरीदकर लाता है उसके घर दरिद्रता आती है। शनिदेव भी उससे नाराज हो जाते हैं। इसलिए आप इस दिन नमक खरीदने से हर हाल में बचे।

3. जूते भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। कहा जाता है कि शनिवार के दिन जूते चप्पल जैसी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप बरसता है। बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ता है। आपके जीवन में एक के बाद एक कई दुख आने लगते हैं।

4. लोहे से बनी सामग्री भी शनिवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन लोहा या उससे बनी चीजें दान करना शुभ होता है। लेकिन इस दिन भूलकर भी लोहे से बनी चीजें जैसे कार, बाइक इत्यादि न खरीदे। ऐसा करने पर आपका नुकसान हो सकता है। वह चीज आपको फलेगी नहीं। कोई बड़ी हानि हो सकती है।

5. सरसों का तेल भी शनिदेव को प्रिय होता है। इसे शनिवार के दिन शनि मंदिर में चढ़ाया जाता है। वहीं इस तेल का दीपक भी शनिवार को शनिदेव के नाम लगाया जाता है। हालांकि शनिवार के दिन सरसों के तेल को खरीदने की भूल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको शारीरिक और आर्थिक कष्ट मिलते हैं। आप शनिदेव के प्रकोप का शिकार बन जाते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अब इसे फटाफट दूसरों के साथ भी शेयर कर दें। ताकि वे भी यह भूल करने से बच जाएं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.