झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर
Webdunia Hindi May 24, 2025 06:42 PM

2 rewarded Naxalites killed in Jharkhand: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों (security forces) की कार्रवाई में 'झारखंड जन मुक्ति परिषद' के 2 खूंखार नक्सली (Naxalites) मारे गए। इनमें से 1 पर 10 लाख रुपए और दूसरे पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ALSO READ:

सूत्रों ने बताया कि समूह का 1 और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से 1 इंसास राइफल बरामद की गई है। ALSO READ:

10 लाख का पप्पू लोहरा और 5 लाख का इनामी नक्सली प्रभात गंझू मारा गया : उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में लातेहार जिले में 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली पप्पू लोहरा और 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली प्रभात गंझू मारा गया। सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद नामक संगठन के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।(भाषा)ALSO READ:

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.