आंवला को औषधि माना गया है। यह न सिर्फ एक सुपरफूड है बल्कि शरीर के कई अंगों के लिए वरदान साबित होता है। आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि आंवला हमारे शरीर के किन-किन अंगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है-
आंवला आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन C और कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो दृष्टि को तेज़ करता है और आंखों की थकान, जलन या सूजन को कम करने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों से भी बचाव कर सकता है।
आंवला कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स दिल की धमनियों को मजबूत बनाते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।
आंवला में मौजूद विटामिन C त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाता है। यह कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसावट बनी रहती है। साथ ही, यह मुंहासे और दाग-धब्बों को भी कम करता है।
आंवला पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही यह पेट की गर्मी को शांत करता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें-
आंवला मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण मस्तिष्क की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं और स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायक है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)