IPL 2025: एमआई ने गुजरात को किया IPL से बाहर, अब होगी फाइनल के लिए पंजाब से टक्कर
Shiv May 31, 2025 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के एलिमिनटेर मुकाबले में शुक्रवार को बड़ा मैच देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक मुकाबला जीतकर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया है। आईपीएल 2025 के इस एलिमिनटेर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 228 रन का विशाल स्कोर बनाया। गुजरात टाइटंस इसके जवाब में 15वें ओवर तक जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन आखिर में लड़खड़ा गई।

मुंबई ने इस मैच में गुजरात को 208/6 के स्कोर पर रोककर क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला एक जून को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ेगी।

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 228 रन का पहाड़ खड़ा किया। हिटमैन रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 81 रन की पारी खेली. उन्होंने 50 गेंद की पारी में 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

PC- espncricinfo.com

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.