जोधपुर के ठाकुर जी मंदिर में पुजारी की आत्महत्या से पूरे इलाके में मचा हड़कंप, dev स्थान में रहस्य बनी 'भाणु सा' की मौत
aapkarajasthan June 01, 2025 01:42 AM

जोधपुर के खांडा फलसा चौकी के सामने स्थित बंशी वाले मंदिर में एक दुखद घटना सामने आई है। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जहां मंदिर के पुजारी भानुदास वैष्णव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह उस समय सामने आई, जब मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के हॉल में मूर्ति के सामने पुजारी का शव फंदे पर लटका देखा। श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना खांडा फलसा थाना पुलिस को दी।

भानु सा के नाम से थे मशहूर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक पुजारी भानुदास वैष्णव जिनकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच भानु सा के नाम से मशहूर थे।

पुलिस जांच कर रही है

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला है जिससे इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.