PC: The Indian Express
नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से हमला भी किया। दुष्कर्मी ने उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। बच्ची खून से लथपथ अधनंगी हालत में पड़ी थी। उसे उसकी मां ने ढूंढते हुए पाया। उसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पांच घंटे तक कोई बिस्तर उपलब्ध नहीं हुआ। आखिरकार बच्ची की मौत हो गई।
कहां हुई यह दिल दहलाने वाली घटना?
नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। उसे पटना के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे इलाज के लिए पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि इतने समय तक उसे बिस्तर नहीं मिला। बिस्तर मिलने के बाद पांच घंटे तक उसका इलाज चला। आखिरकार अगले दिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में बच्ची के माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस घटना ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने क्या जानकारी दी?
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बच्ची के बगल में रहने वाला आरोपी रोहित मछली बेचता है। यह लड़की भी कभी-कभी उसकी मदद करती थी। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका गला रेत दिया। जब लड़की घर नहीं आई तो उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पड़ोसियों ने उसकी मां को बताया कि रोहित और लड़की साइकिल पर गए हैं। जिसके बाद रोहित पकड़ा गया। उसने बताया कि वह लड़की को कहां ले गया था। जब लड़की की मां वहां गई, तो वह अर्धनग्न और खून से लथपथ मिली।