विश्व चैंपियन D Gukesh ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को पछाड़ा, अब एरिगेसी को दी शिकस्त
samacharjagat-hindi June 04, 2025 06:42 PM

खेल डेस्क। विश्व चैंपियन डी गुकेश का नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद डी गुकेश ने कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगेसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में शिकस्त दी। इस जीत के साथ वह नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए। गुकेश को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत मिली है। पिछले मैच में उन्होंने मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी थी।

19 साल के विश्व चैंपियन डी गुकेश ने एरिगेसी से दूसरे दौर में मिली हार का बदला भी ले लिया है। गुकेश ने अब टूर्नामेंट में 11.5 अंक प्राप्तकर लिए हैं। इससे वह नार्वे के गत चैंपियन कार्लसन को पड़ाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 12.5 अंकों के साथ अभी टॉप पर हैं। वहीं कार्लसन 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के विरुद्ध आर्मागेडन में जीत दर्ज की थी। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।

PC:di rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.