राज्यपाल ने किया पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को जीवनशैली का अंग बनाने का आह्वान
Udaipur Kiran Hindi June 05, 2025 05:42 AM

नैनीताल, 4 जून (Udaipur Kiran) । राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंडवासियों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को जीवनशैली का अंग बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर है, जिसे बचाना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्वत, वन, नदियों व जैव विविधता का अनूठा वरदान प्राप्त है, जो न केवल प्रदेश की पहचान हैं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए भी अमूल्य निधि हैं। ऐसे में इनका संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। राज्यपाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण व जैव विविधता की क्षति जैसे संकटों के बीच हमें सजग होकर पौधरोपण, प्लास्टिक का परित्याग, जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने इस दिवस पर एक स्वच्छ, सुरक्षित व हरित भविष्य के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.