भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि: ताजा अपडेट
newzfatafat June 05, 2025 02:42 PM
भारत में कोरोना वायरस के नए मामले

कोरोना लाइव केस भारत में: देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल 4 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल 45 केस हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक ही दिन में 105 नए संक्रमित पाए गए हैं, साथ ही यहां 3 मौतों की भी पुष्टि हुई है। गुजरात में अब तक 276 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में भी कल 60 नए मरीजों की पहचान हुई है।


केरल में कोरोना के 1400 से अधिक मरीज हैं। दिल्ली में भी संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी। सभी राज्यों से जुड़े ताजा कोरोना अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.