सच्चा बाबा आश्रम के महंत बने स्वामी डॉ. चंद्रदेव महाराज
Udaipur Kiran Hindi June 05, 2025 02:42 PM

-प्रमुख संत-महात्माओं ने पट्टाभिषेक कर दिया आशीर्वाद

प्रयागराज, 04 जून (Udaipur Kiran) । संत श्री सच्चा बाबा जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सच्चा बाबा आश्रम, नैनी में प्रयागराज वैष्णव संत मंडल के संत, महंतों की उपस्थिति में संत संघ श्री सच्चा आश्रम को वैष्णव परम्परा से जोड़ते हुए संत संघ के संरक्षक डॉ. स्वामी चंद्रदेव महाराज का महंत पद पर बुधवार काे पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान सभी संत, महन्तों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर कहा गया कि, आज के बाद इस आश्रम के महंत डॉ. स्वामी चंद्रदेव महाराज सभी अधिकारों से युक्त रहेंगे। भविष्य में यह आश्रम श्री वैष्णव परंपरागत चलता रहे, जिससे गुरुदेव भगवान संत श्री सच्चा बाबा महाराज की कृपा हम सब पर बनी रहे और आश्रम की व्यवस्था अविरल भाव से चलती रहे।

इस अवसर पर सभी की उपस्थिति में महंत ने महंत पद के उत्तराधिकारी के रूप में डॉ. शत्रुघ्न ब्रह्मचारी के नाम की घोषणा की। पट्टाभिषेक कार्यक्रम में बृज किशोर दास महाराज (प्रयागराज मंडल अध्यक्ष), हरि चैतन्य महाराज (परमाध्यक्ष टीकरमाफी), जगतगुरु रामानुजाचार्य नारायणाचार्य महाराज (श्रृंगवेरपुर पीठ), राम रतन दास महाराज (महंत फलाहारी आश्रम अरैल प्रयागराज), लक्ष्मण दास महाराज (श्री ठाकुर राधा बृज गोपाल मंदिर त्रिवेणी बांध), भूषण दास महाराज (श्री रामानंदाचार्य आश्रम त्रिवेणी बांध), सुरेश दास त्यागी महाराज (रामगोपाल आश्रम त्रिवेणी बांध), महंत घनश्याम दास महाराज (तेलियरगंज प्रयागराज), अवधेश दास महाराज (श्री चक्र माधव मंदिर प्रयागराज), महंत घनश्याम दास महाराज (हनुमान मंदिर जगदीश मंदिर त्रिवेणी बांध), शिवाकांत तिवारी (सदस्य संत संघ), विशम्भर दास महाराज (तुलसीदास अखाड़ा) सहित अन्य संत, महंत उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.