Stomach Cancer Early Symptoms: पेट के कैंसर से पहले शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, इन्हें ना करें नजरअंदाज
Varsha Saini June 05, 2025 05:05 PM

pc: Best GI Surgeon and Liver Pancreas Surgeon

आजकल गलत जीवनशैली के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसमें कैंसर अब कम उम्र में भी देखने को मिल रहा है। कैंसर कई तरह के होते हैं और पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर कहा जाता है। यह कैंसर पेट के अंदर ट्यूमर कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि के कारण होता है। 

दुनिया भर में लाखों लोग पेट के कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। पेट के कैंसर के लक्षण इतने आम हैं कि ज्यादातर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, अगर इस कैंसर के लक्षणों पर समय रहते ध्यान दिया जाए और इसका इलाज किया जाए तो यह बीमारी ठीक हो सकती है। आइए जानते हैं इस कैंसर के लक्षण क्या हैं। 

पेट में दर्द 

पेट के कैंसर में शुरुआत में पेट में तेज दर्द और सूजन हो सकती है। पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द होना पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको सुबह के समय यह दर्द होता है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

पेट फूलने की समस्या 

पेट फूलना एक ऐसी समस्या है जो गलत खान-पान की वजह से हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से पेट फूलने की समस्या हो रही है तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपका पेट हर समय फूला हुआ महसूस होता है तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 जी मिचलाना
अगर आपको लगातार उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्या हो रही है, तो यह कैंसर का एक बड़ा लक्षण माना जाता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए।

शौच के दौरान खून आना
अगर आपको शौच के दौरान खून आ रहा है, तो आपको बिना समय बर्बाद किए डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए। अगर इस समय मल लाल है या खून आ रहा है, तो इसे पेट के कैंसर का लक्षण माना जाता है। इस समस्या का गंभीर होने से पहले ही इलाज करा लेना चाहिए।

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण

सीने में जलन और दर्द भी पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। पेट के कैंसर का पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जिससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको यह लक्षण दिखे, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.