Rajasthan Crime: नाबालिग से कई बार हैवानियत! अलग अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ तीन बार..
Varsha Saini June 05, 2025 05:45 PM

pc: zee news

अलवर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को अलवर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी आरिफ ने एक ही नाबालिग के साथ तीन अलग अलग जगह पर बलात्कार किया। 

थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के अनुसार, पहला मामला 7 जुलाई 2024 को दर्ज हुआ। जब पीड़िता के भाई ने अपहरण और बलात्कार के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। 

 इसके बाद आरोपी ने फिर से दूसरी बार उसका अपहरण और बलत्कार किया। तीसरी बार भी यही अपराध दोहराया गया। इन तीनों ही मामलों में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस ने आरोपी को 25 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब प्रोटेक्शन वारंट की मदद से उसे दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया है।  कोर्ट में पेश करने के बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया है। उसे तीसरे मामले में भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.