मणिपुर बाढ़ पर अपडेट, (News), इंफाल: मणिपुर में बाढ़ की स्थिति में सुधरी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की तीव्रता कम होने के कारण प्रमुख नदियों से पानी कम हो गया है और इसके बाद राज्य में बाढ़ के हालात में काफी सुधार हुआ है। राज्य में 31 मई से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह बाधित है।
सुरक्षा बलों का आपरेशन जलराहत-2
अधिकारियों ने बताया कि असम राइफल्स (Assam Rifles) और सेना (Army) समूचे सूबे में आपरेशन जलराहत-2 (Operation Jalrahat-II) के तहत बचाव एंव राहत कार्य चला रही है। उन्होंने बताया कि उफनती इंफाल, कोंगबा और नम्बुल नदियों ने कई तटबंधों को तोड़ दिया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है।
4,097 लोगों को बचाया गया
अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4,097 लोगों को बचाकर 78 राहत शिविरों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले में 57 वर्षीय एक व्यक्ति नदी में बह गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
35,242 घरों को नुकसान पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में बाढ़ के कारण 1.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। वहीं 35,242 घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही बारिश ने 115.59 हेक्टेयर में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें : Assam Flood: बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर, सात लाख लोग प्रभावित, मृतक संख्या 19