आज 5 जून गुरुवार को कुछ राशियों के प्रेम जीवन में प्यार के फूल खिल सकते हैं। वहीं कुछ लोग आज अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज के प्रेम राशिफल के बारे में।
मेष आज का प्रेम राशिफल
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे कुछ दिनों से चल रहा आपसी मनमुटाव दूर हो जाएगा। आपका साथी आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा।
वृष आज का प्रेम राशिफल
आज आपका साथी आपसे अपने मन की बात कह सकता है। जिस बात का आप इंतजार कर रहे हैं, वह बात आज आपका साथी आपसे कह सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध के लिए आज का समय आपके लिए अनुकूल है।
मिथुन आज का प्रेम राशिफल
आज आपका साथी आपसे कुछ बातों को लेकर बहस कर सकता है, जिससे आपका मूड ऑफ रहेगा। साथी के इस व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अच्छा होगा कि बैठकर समस्या का समाधान निकालें।
कर्क राशि आज प्रेम राशिफल
आज आप अपने साथी के साथ पिकनिक आदि के लिए बाहर जा सकते हैं। मौसम अच्छा रहेगा, लेकिन आपके साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि आज प्रेम राशिफल
आज आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। मौसम के हिसाब से आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज आप अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि आज प्रेम राशिफल
आज आपका साथी कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकता है। वह आपको अपने मन की बात बता सकता है। अपने साथी की बात सुनें, यह समय उनके साथ समय बिताने और उनका साथ देने का है। आपके साथी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।
तुला राशि दैनिक प्रेम राशिफल
आज आप अपने साथी को अपने मन की बात बता सकते हैं। अगर आपने अभी तक उन्हें प्रपोज नहीं किया है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक आज का प्रेम राशिफल
आज आपके पार्टनर का मूड आपसे बंटा हुआ रहेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को समझने की कोशिश करें, नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आपका पार्टनर किसी और के संपर्क में आ सकता है।
धनु आज का प्रेम राशिफल
आज आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी बात पर जिद करना न तो आप दोनों के लिए अच्छा है और न ही आपके रिश्ते के लिए। इसलिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करें।
मकर आज का प्रेम राशिफल
आज आपका पार्टनर कुछ भावुक दिखाई देगा। हो सकता है कि उसे घरवालों ने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसके कारण वह दुखी हो सकता है। अपने पार्टनर के मन की बात जानने की कोशिश करें। साथ ही उन्हें खुश करने के लिए उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। आप दोनों साथ में बाहर खाना खा सकते हैं।
कुंभ आज का प्रेम राशिफल
आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेंगी, जिसके कारण आपका पार्टनर आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। बेहतर होगा कि आप मामले को संभालने की कोशिश करें।
मीन राशि आज का प्रेम राशिफल
आज आप अपने पार्टनर से अपनी कुछ निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इसका उल्टा असर हो सकता है और आपके रिश्ते में कुछ परेशानी आ सकती है। इस कारण से आपके लिए कुछ बातें न कहना ही बेहतर होगा।