(संशोधित)धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत सीता अशोक का पौधा लगाया
Udaipur Kiran Hindi June 06, 2025 09:42 AM

देहरादून, 05 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सीता अशोक का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।————–

(Udaipur Kiran) /राजेश कुमार

(Udaipur Kiran)

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.