Manpur: नेताजी शिक्षिका के साथ कर रहे थे गंदा काम, अचानक हुआ ऐसा कि...
samacharjagat-hindi June 07, 2025 10:42 PM

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के मानपुर से अब एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर सरकारी क्वार्टर में विधायक प्रतिनिधि और महिला टीचर को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।

शिक्षिका के पति और कांग्रेस नेता की पत्नी ने मौके पर पहुंच इसका खुलासा किया है। खबरों के अनुसार, यहां पर कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि और टीचर के बीच लम्बे समय से अफेयर चल रहा था। महिला टीचर सरकारी स्कूल में मानपुर ब्लॉक में पदस्थ हैं। खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता और शिक्षिका मानपुर तहसील में कार्यरत लिपिक रेशम टेमरे के सरकारी क्वार्टर में एक-दूसरे से मिलते थे।

दोनों के आपत्तिजनक व्यवहार के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। इस संबंध में किसी ने शिक्षिका के पति और कांग्रेस नेता की पत्नी को सूचना दे दी। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेता और महिला टीचर दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद यहां पर हंगामा मच गया। बाद में शिक्षिका और कांग्रेस नेता की स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर पिटाई कर दी।

PC:kusnachtpractice
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.