Aaj Ka Panchang : आज है ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी, जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग विवरण
Samachar Nama Hindi June 08, 2025 12:42 PM

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 18, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 26, जिल्हिज 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। द्वादशी तिथि प्रातः 07:18 बजे तक, उसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।स्वाति नक्षत्र रात्रि 12:42 बजे तक, इसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। परिधि योग रात्रि 12 बजकर 18 मिनट तक, तत्पश्चात शिव योग प्रारम्भ। बालव करण प्रातः 07:18 तक, तदुपरांत तैतिल करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि में संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रत।
सूर्योदय समय 8 जून 2025: सुबह 5:22 बजे।
सूर्यास्त समय 8 जून 2025: शाम 7:17 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त 4:02 से 4:42 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:39 से 3:35 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12 से 12:40 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:17 से 7:37 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जून 2025:
राहु काल शाम 4:30 से 6 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 12 से 1:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 8:51 से 10:35 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 5:27 से 6:22 बजे तक है।आज का उपाय: आज सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें तथा आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.