सुबह उठते ही पानी पीना क्यों है जरूरी? जानिए बड़े फायदे
Business Sandesh Hindi June 08, 2025 04:42 PM

अगर आप स्वस्थ और तंदरुस्त रहना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतें शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसी ही एक आसान और फायदेमंद आदत है — सुबह उठते ही पानी पीना।

सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे न केवल आपकी त्वचा चमकदार होती है, बल्कि किडनी और पथरी की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

सुबह पानी पीने का सही नियम और मात्रा
सबसे पहले तो सुबह उठकर ब्रश करें।

इसके बाद कम से कम 2-3 गिलास पानी पीना चाहिए। शुरुआत में अगर इतना पानी नहीं पी पाते हैं तो 1 गिलास से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।

गर्म या गुनगुना पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

ध्यान रखें कि पानी पीने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना खाएं।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे
पाचन तंत्र को सुधारता है: शरीर में पोषक तत्वों को तोड़ने और पचाने में मदद करता है।

ऊर्जा बढ़ाता है: सुबह पानी पीने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

हाइड्रेशन बनाए रखता है: खासकर गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है।

दिमाग को तेज करता है: ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाकर दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार: लिवर और किडनी पर दबाव कम करता है, जिससे शरीर साफ रहता है।

त्वचा के लिए लाभकारी: त्वचा को नमी और ग्लो देता है, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार दिखती है।

यह भी पढ़ें:

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.