डायबिटीज के दुश्मन हैं अलसी के बीज – जानें फायदों की पूरी लिस्ट
Business Sandesh Hindi June 08, 2025 05:42 PM

डायबिटीज आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक बन चुकी है। यह एक ऐसी समस्या है जिसे पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन सही खानपान और जीवनशैली के जरिए इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की आदतों तक, हर चीज का ध्यान रखना होता है। खासकर खानपान में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

अगर आपका शुगर लेवल बार-बार बढ़ता है और आप केवल दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो कुछ घरेलू उपाय भी आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक असरदार उपाय है – अलसी के बीज का काढ़ा।

अलसी के बीज क्यों हैं फायदेमंद?
फाइबर से भरपूर: अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम: अलसी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता।

थकान दूर करता है: डायबिटीज में अक्सर थकावट महसूस होती है। अलसी इसमें भी राहत देती है।

वजन और बीपी कंट्रोल में मददगार: अलसी न सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल करती है, बल्कि वजन और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखने में मदद करती है।

कैसे बनाएं अलसी का काढ़ा?
सामग्री:

2 चम्मच अलसी के बीज

2 कप पानी

विधि:

सबसे पहले 2 कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।

इस मिश्रण को धीमी आंच पर उबालें।

तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।

गैस बंद करें और काढ़े को छान लें।

हल्का गुनगुना रहते ही इसका सेवन करें।

इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.