Raja Raghuvanshi murder case में बड़ा खुलासा! पत्नी सोनम से पूछे जाएंगे ये बड़े सवाल, पुलिस को शक है खौफनाक साजिश का
sabkuchgyan June 09, 2025 02:28 PM

News, नई दिल्ली: Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी के हनीमून ट्रिप ने जो रुख लिया, उसने पूरे देश को चौंका दिया है। जहां पति राजा की लाश 2 जून को मेघालय में जंगलों से बरामद हुई, वहीं उनकी पत्नी सोनम रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। लेकिन अब गाजीपुर से सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस ने एक नया और खौफनाक मोड़ ले लिया है।

मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ही अपने पति की हत्या की मास्टरमाइंड है। खुद पुलिस के अनुसार, सोनम ने 3 लोगों को हायर करके राजा की हत्या करवाई। अब जब सोनम गिरफ्तार हो चुकी है, तो पुलिस पूछताछ में उससे 5 बड़े और अहम सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब इस पूरे केस की जड़ तक पहुंचने में मदद करेगा।

सोनम ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया?

सवाल ये है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनम ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या यह कोई निजी रंजिश थी, प्रेम-त्रिकोण, वित्तीय धोखा या कुछ और गहरा राज? पुलिस इस ‘मोटिव’ की गहराई से जांच करेगी।

हत्या के बाद वो फरार क्यों हुईं?

अगर सोनम निर्दोष हैं, तो राजा की हत्या के बाद वो फरार क्यों हुईं? क्या वह डर के कारण छिपीं या फिर कोई नया षड्यंत्र रच रही थीं? और क्या गाजीपुर पहुंचना पहले से तय था? क्या दोनों के बीच बहस हुई थी?पुलिस जानना चाहती है कि हत्या से ठीक पहले सोनम और राजा के बीच क्या बातचीत हुई थी। क्या दोनों के बीच बहस हुई थी? क्या राजा को किसी खतरे का अंदेशा था?

हमलावरों से कैसे बना कनेक्शन?

मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम ने जिन तीन लोगों को हायर किया था, उनका सोनम से संपर्क कैसे और कब हुआ? क्या ये किसी गैंग के सदस्य हैं? या फिर ये पूरी प्लानिंग पहले से तय थी?

सबूत कहां हैं, क्या-क्या छिपाया गया?

राजा की अंगूठी, चेन और हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार अब तक नहीं मिला है। क्या सोनम ने इन्हें गायब किया? या फिर किसी और ने? पुलिस का शक इस दिशा में भी गहराता जा रहा है।

क्या आगे होगी सनसनीखेज गवाही?

सोनम ने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया और अभी गाजीपुर पुलिस की हिरासत में है। जल्द ही उसे मेघालय पुलिस के हवाले किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और गहन पूछताछ के बाद ही इस केस की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.