Kenya: सड़क दुर्घटना में केरल के 5 लोगों की मौत, सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख
sabkuchgyan June 11, 2025 01:25 PM

Kenya: सड़क दुर्घटना में केरल के 5 लोगों की मौत, सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख

Road Accident In Kenya, (News), नैरोबी/तिरुवनंतपुरम: केन्या में हुई सड़क दुर्घटना में पांच केरलवासियों की मौत हो गई है जिस पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन गहरा दुख व्यक्त किया।
नैरोबी में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक हादसा 9 जून को राजधानी नैरोबी से लगभग 150 किलोमीटर दूर एक क्षेत्र में शाम 7.00 बजे (केन्याई समयानुसार शाम 4.30 बजे) हुआ।

पीड़ितों के नामों की आधिकारिक अभी पुष्टि नही

उच्चायोग ने अभी तक पीड़ितों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया कि कम से कम पांच केरलवासियों के मारे जाने की आशंका है। इसमें बताया गया है कि केन्या में लोका केरल सभा और केन्या के केरल एसोसिएशन के सदस्य खबर आने के तुरंत बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया

बयान के अनुसार अनिवासी केरलवासियों के लिए राज्य द्वारा संचालित एजेंसी नोरका रूट्स अपने वैश्विक संपर्क केंद्र के माध्यम से सहायता प्रयासों का समन्वय कर रही है। दुर्घटना में घायल हुए भारतीय नागरिकों को नैरोबी के प्रमुख अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय अस्पतालों में अभी भी उपचार करा रहे लोगों को सड़क या हवाई एम्बुलेंस से ले जाया गया। मृतकों के शवों को भी नैरोबी लाए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: टोंक जिले में बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 के शव बरामद

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.