एयर इंडिया फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग: थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बता दें कि ये फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार को फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि एयर इंडिया की ही फ्लाइट बीते दिन क्रैश हो गई थी। जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने अपनी जान गवा दी।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे। लेकिन टेकऑफ के बाद इस फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जिसके बाद अंडमान सागर में चारों ओर चक्कर लगाने के बाद ये फ्लाइट लौट गई और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
खबरों की माने तो फिलहाल बम की धमकी किसने दी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों फ्लाइट से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे है।