Bomb Threat: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
sabkuchgyan June 17, 2025 03:26 PM

Bomb Threat: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Makes Emergency Landing, (News), नई दिल्ली: बम की धमकी के बाद दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की आज नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनवानी पड़ी। विमान कोच्चि से दिल्ली आ रहा था। धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

कोच्चि एयरपोर्ट से सुबह 9:20 मिनट पर भरी थी उड़ान

एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ने कोच्चि एयरपोर्ट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसे दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली में लैंड होना था। कोच्चि एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने बताया कि उसे मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली थी।

आरोपी ने फ्लाइट नंबर भी दिया था

इंडिगो के मुताबिक धमकी देने वाले ने फ्लाइट का नंबर भी लिखा था। प्रक्रिया के अनुसार एक बैठक बुलाई गई और पाया गया कि धमकी खास थी, क्योंकि फ्लाइट नंबर दिया गया था। फ्लाइट कोच्चि से पहले ही उड़ान भर चुकी थी, इसलिए इसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, पैसेंजर्स को उतरना पड़ा

एक अन्य घटना में, मुंबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों को मंगलवार को विमान से उतरने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहा था विमान

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहा विमान रात 12 बजकर 45 मिनट पर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट को सुबह 2 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था, जब निर्धारित ठहराव के दौरान तकनीकी समस्या का पता चला। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुबह करीब 5.20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया।

सोमवार को एयर इंडिया की फलाइट रद करनी पड़ी

एयर इंडिया को इससे पहले सोमवार को एक और झटका लगा, जब अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट रद कर दी गई। मुंबई से आने वाली एआई की फ्लाइट ए12493 को कुछ परिचालन मुद्दों के कारण देरी का अनुभव होने के बाद रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Bomb Threat: नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो के विमान में बम की सूचना, हड़कंप

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.