- रविवार को हुई थी पेट से जुड़ी समस्या
- सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया
- अभी छुट्टी की तारीख तय नहीं : अजय
Sonia Gandhi Health Updates, (News), नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण 78 वर्षीय कांग्रेस नेता को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने एक बयान जारी कर कहा कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।
अजय स्वरूप ने कहा, सोनिया के उपचार पर दवाइंया अच्छा असर कर रही हैं और वह पेट के संक्रमण से उबर रही हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर कांग्रेस नेता के खान-पान पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। एहतियातन उनकी छुट्टी की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi: तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती