Gujarat News: तकनीकी खराबी के चलते अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल
sabkuchgyan June 17, 2025 06:27 PM

Gujarat News: तकनीकी खराबी के चलते अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल

London Bound Air India Flight Cancelled, (News), अहमदाबाद: तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से पहले ही अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट आज रद कर दी गई। बता दें कि यह वही रूट है जिस पर बीते सप्ताह गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद मेघानीनगर क्षेत्र में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में बाद तक मरने वाले लोगों की संख्या 275 हो चुकी है।

एआई-159 1.10 बजे भरने वाला था उड़ान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान एआई-159 भी आज दोपहर में 1 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था। इसने शाम को छह बजकर 25 मिनट पर लंदन पहुंचना था। इस बीच तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया।

लगातार विमानों में आ रही तकनीकी गड़बड़ी

बता दें कि हाल ही के दो से तीन दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी दिक्कत सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले एयर इंडिया एआई-315 में तकनीकी खामी के चलते बीच इस विमान को उड़ान के दौरान ही लौटना पड़ा। यह फ्लाइट हांगकांग से दिल्ली आ रही थी। इस घटना के बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे विमान के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी दर्ज की गई जिसके कारण इसे कोलकाता में ही रुकना पड़ा। यह घटना आज की है।

यह भी पढ़ें : Bomb Threat: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.