जब बिना कपड़ों के कैमरे के सामने उतरे ऋषि कपूर अरुणा ईरानी के उड़ गए थे होश, एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा
Samachar Nama Hindi June 17, 2025 06:42 PM

1970 में आई फिल्म बॉबी ने इंडस्ट्री को ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार दिए। इस फिल्म में कई बोल्ड सीक्वेंस थे। एक सीन में ऋषि कपूर अपने बाल सुखाते हुए दिखाए गए थे और इस दौरान उन्होंने कपड़े नहीं पहने हुए थे, सिर्फ तौलिया लपेटा हुआ था। यह सीन उस समय काफी चर्चा में रहा था। अब अरुणा ईरानी ने इस सीन के बारे में बात की है और बताया है कि इस सीन के दौरान वह काफी शर्मीली थीं।वेव्स रेट्रो से बात करते हुए अरुण ईरानी ने बताया कि उस समय वह उस सीन को करते हुए झिझक रही थीं। तब राज कपूर ने उन्हें इस सीन के लिए समझाया।

अरुण ईरानी को सीन से दिक्कत थी
अरुणा ने कहा, 'मैंने शुरुआत में मना कर दिया था। सीन में ऋषि कपूर बिना कपड़ों के थे और तौलिए में बाल सुखा रहे थे। उन्होंने वह शॉट दिया। मैंने राज जी से कहा कि मैं यह नहीं कर सकती। तो उन्होंने कहा कि उधर मत देखो। गलत चीजों को मत देखो, सही चीजों को देखो। बाद में मैंने वह सीन किया।'

आगे अरुणा ने बताया, 'उस समय मैं चिंटू जी (ऋषि कपूर) के साथ रवि मल्होत्रा की फिल्म कर रही थी। उन्होंने मुझसे कहा कि अरुणा जी मैं आपसे कुछ पूछना चाहता था। आपने उस सीन में बहुत आपत्ति जताई। लेकिन मुझे नंगा होना था, आप क्यों आपत्ति कर रही थीं। तो मैंने उनसे कहा कि मुझे शर्म आ रही है। लेकिन वह सही थे।'

आपको बता दें कि बॉबी का निर्देशन राज कपूर ने किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म में ऋषि और डिंपल की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने भी अपना जलवा बिखेरा था।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.