मैक्सवेल की वापसी में धमाका! MLC 2025 में लगाए 13 छक्के, ठोका ताबड़तोड़ शतक
Business Sandesh Hindi June 18, 2025 06:42 PM

ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म पर बीते कुछ समय से सवाल उठते रहे थे। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपने बल्ले से हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। MLC 2025 में उन्होंने ऐसा शतक ठोका, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। 48 गेंदों में 106 रन, 13 छक्के और एक बार फिर मैक्सवेल चर्चा के केंद्र में हैं।

छठे नंबर पर उतरकर खेली कप्तानी पारी
वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मैक्सवेल ने कप्तान की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। जब टीम संकट में थी और 100 रन से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब मैदान पर मैक्सवेल का तूफान आया। देखते ही देखते उन्होंने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

धीमी शुरुआत, फिर तूफानी अंदाज़
ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी की सबसे खास बात रही उनकी धैर्यपूर्ण शुरुआत और फिर आक्रामक रुख। पहले 15 गेंदों पर उन्होंने महज 11 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद जैसे ही उन्होंने गियर बदला, अगले 34 गेंदों पर 95 रन उड़ा डाले — यानी मैच पलटने वाला मोमेंट वहीं से शुरू हुआ।

48 गेंदों में शतक, T20 करियर में 8वीं बार
मैक्सवेल की इस पारी में 49 गेंदों पर 106 रन शामिल रहे, जिसमें 13 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 216.32 रहा। T20 करियर में यह आठवीं बार है जब उन्होंने शतक जमाकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं।

IPL में फ्लॉप, MLC में टॉप
हाल ही में वनडे से संन्यास लेने वाले मैक्सवेल का बल्ला IPL 2025 में ज्यादा नहीं चला था। लेकिन MLC 2025 में वो फॉर्म में लौटे हैं और कप्तानी का भी पूरा भार उठा रहे हैं। उनकी आतिशी पारी के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बना दिए।

यह भी पढ़ें:

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.