By-elections: पंजाब सहित 4 चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
sabkuchgyan June 19, 2025 07:26 PM

By-elections: पंजाब सहित 4 चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

Assembly By-Elections, (News), नई दिल्ली: पंजाब सहित देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज सुबह से उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। पंजाब के अलावा अन्य तीन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात हैं। पंजाब की लुधियाना सीट (पश्चिम) पर वोटिंग हो रही है। वहीं बंगाल की कालीगंज सीट, केरल की नीलांबुर और गुजरात की विसावदर और कादी विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है।

लुधियाना : जानें कौन किसी पार्टी से उम्मीदवार

लुधियाना पश्चिम सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस सीट से कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से संजीव अरोड़ा मैदान में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने परुपकर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है और बीजेपी की ओर से जीवन गुप्ता मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: Assembly By-Elections: बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की सूची

  • टैग
  • इस पोस्ट के लिए कोई टैग नहीं मिला।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.