Israel-Iran war: ईरान की पाकिस्तान को चेतावनी, तीसरा पक्ष संघर्ष में हुआ शामिल तो होंगे गंभीर नतीजे
Rajasthankhabre Hindi June 21, 2025 07:42 PM

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा हैं और अमेरिका इजरायल का समर्थन कर रहा है। इधर पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका दौरे पर हैं और ट्रंप के साथ उन्होंने लंच किया है। इधर ईरान ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी है, नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जावेद हुसैनी ने शुक्रवार को कहा कि अगर इस संघर्ष में कोई तीसरा पक्ष शामिल हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान हमारे साथ खड़ा रहेगा। पाकिस्तान को समझना होगा कि अगर इजरायल को आज नहीं रोका गया तो आगे कई और देश हमला झेलेंगे। जावेद हुसैनी ने कहा कि यह इजरायल और ईरान का संघर्ष है, किसी तीसरे पक्ष का इसमें आना जटिलता बढ़ाएगा।

खबरों की माने तो उन्होंने कहा हमारे पास कुछ अघोषित शक्तियां हैं, जिन्हें हमने भविष्य के लिए सुरक्षित रखा है, यह बयान तब सानमे आया, जब उनसे पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात पर सवाल किया गया। हुसैनी ने कहा, हम चेतावनी देते हैं कि अगर कोई तीसरा पक्ष इस युद्ध में शामिल होता है तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।

pc- ndtv

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.