कन्नौज: मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत
Udaipur Kiran Hindi June 22, 2025 04:42 AM

कन्नौज, 21 जून (Udaipur Kiran) । विधानसभा की नवगठित मंडल कार्यकारिणी के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने सभी मंडलों के मौजूद पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्हें उनके नवीन दायित्वो का बोध कराते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप सभी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मंडल पदाधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। आज भारतीय जनतापार्टी के मंडल के पदाधिकारी के रूप में आप सभी को गौरव की अनभूति होनी चाहिए आप एक ऐसी पार्टी के पदाधिकारी है जो पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है जिस पार्टी की सोच और कार्य प्रणाली भारत को सशक्त और विकसित भारत बनाना है। आप सब ऐसी पार्टी के पदाधिकारी है। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। वही नव नियुक्त पदाधिकारियो ने भारत माता, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए वही मंचासीन नेताओं ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाई। मौके पर कन्नौज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांचो मंडलों के मंडलपदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) झा

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.