महंगा नंबर प्लेट: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शख्स ने 1 लाख की स्कूटी पर 14 लाख रुपये खर्च कर VIP नंबर प्लेट खरीदकर सबको हैरान कर दिया है। संजीव कुमार नाम के इस व्यक्ति ने अपने पसंदीदा नंबर को पाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की। लेकिन संजीव पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने नंबर प्लेट के लिए इतनी भारी रकम दी हो – भारत और दुनिया में इससे भी महंगी VIP नंबर प्लेट्स के कई किस्से हैं।
परिवहन विभाग हर वाहन सीरीज में 0001 से 9999 तक नंबर जारी करता है। इनमें से कुछ नंबरों को Super Elite, Single Digit, और Semi Fancy कैटेगरी में VIP नंबर माना जाता है। इन नंबरों की नीलामी (E-Auction) के जरिए बिक्री की जाती है। हर कैटेगरी का बेस प्राइस अलग होता है।
VIP नंबर की बोली के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
हर राज्य में VIP नंबर का बेस प्राइस अलग-अलग तय किया गया है। आमतौर पर यह इस प्रकार होता है:
राज्यों में अलग-अलग बेस प्राइस की व्यवस्था
उदाहरण के लिए:
दुबई में ‘P 7’ नंबर प्लेट 2023 में 122.6 करोड़ रुपये (55 मिलियन दिरहम) में बिकी थी। इसे मोहम्मद बिन राशिद ग्लोबल इनिशिएटिव्स ने खरीदा था। इस डील को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट के रूप में दर्ज किया गया।
VIP नंबर लेने से आपको परिवहन विभाग की तरफ से कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती, लेकिन ये सोशल स्टेटस और लोगों की नजरों में खास बनने का जरिया जरूर बनते हैं। अमूमन हाई-प्रोफाइल लोग, सेलेब्रिटी और कारोबारी अपनी पहचान बनाने के लिए ऐसे नंबर पर करोड़ों खर्च करने से भी नहीं चूकते।