जुलाई बैंक अवकाश सूची: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है. अगर आप इस महीने कोई जरूरी बैंकिंग काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, क्योंकि जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा.
इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार) के साथ-साथ राज्यों के स्थानीय पर्व-त्योहारों पर घोषित छुट्टियां भी शामिल हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि हर राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अलग हो सकती है, क्योंकि यह स्थानीय मान्यताओं और उत्सवों पर आधारित होती है.
आरबीआई के अनुसार, जुलाई महीने में नीचे दी गई तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहेगा:
तारीख दिन कारण स्थान
तारीख | दिन | कारण | स्थान |
---|---|---|---|
3 जुलाई | बुधवार | खर्ची पूजा | अगरतला |
5 जुलाई | शुक्रवार | गुरु हरगोबिंद जी जयंती | जम्मू, श्रीनगर |
6 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
12 जुलाई | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में |
13 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
14 जुलाई | सोमवार | बेह डेन्खलाम | मेघालय |
16 जुलाई | बुधवार | हरेला पर्व | उत्तराखंड |
17 जुलाई | गुरुवार | यू तिरोट सिंह डेथ एनिवर्सरी | शिलांग |
19 जुलाई | शनिवार | केर पूजा | अगरतला |
20 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
26 जुलाई | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में |
27 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
28 जुलाई | सोमवार | Drukpa tshe-ji | गंगटोक |
आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट पूरे भारत के लिए एक जैसी नहीं होती.
हर राज्य की अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विशेषताएं होती हैं, इसलिए कुछ छुट्टियां केवल क्षेत्रीय स्तर पर लागू होती हैं.
उदाहरण:
बैंक की शाखाएं भले ही बंद हों, लेकिन आपकी जरूरी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होतीं. आज के डिजिटल युग में आप कई कार्य घर बैठे कर सकते हैं:
फंड ट्रांसफर,
ऑनलाइन बिल भुगतान,
मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं 24×7 चालू रहती हैं.
QR कोड स्कैन से पेमेंट और रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
हालांकि, छुट्टियों के दौरान कैश आउट की समस्या हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी रखें.
कुछ बैंकिंग कार्य ऐसे होते हैं, जिन्हें आज भी ऑनलाइन पूरा नहीं किया जा सकता, जैसे:
अगर आप चाहते हैं कि बैंक बंद होने के दौरान आपका कोई काम ना रुके, तो अपनाएं ये आसान सुझाव: