सोने की चांदी की कीमत: मई के अंत से लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतें अब गिरावट की ओर लौट रही हैं. बीते कुछ हफ्तों में सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था, वहीं चांदी भी ₹1.10 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. मगर 24 जून 2025 को इन दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम ग्राहकों को राहत मिली है.
आज यानी 24 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹750 की कमी हुई है, जिसके बाद इसका रेट ₹92,300 से घटकर ₹91,550 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं 24 कैरेट सोना ₹820 सस्ता होकर ₹1,00,690 से घटकर ₹99,870 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.
चांदी में भी ₹1000 की गिरावट दर्ज की गई है. अब 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,10,000 से घटकर ₹1,09,000 हो गया है.
शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10g) | 22 कैरेट सोना (₹/10g) |
---|---|---|
दिल्ली | 1,00,020 | 91,700 |
कोलकाता | 99,870 | 91,550 |
मुंबई | 99,870 | 91,550 |
चेन्नई | 99,870 | 91,550 |
शहर | 24K रेट | 22K रेट |
---|---|---|
गुरुग्राम | 1,00,020 | 91,700 |
गाजियाबाद | 1,00,020 | 91,700 |
नोएडा | 1,00,020 | 91,700 |
बैंगलोर | 99,870 | 91,550 |
हैदराबाद | 99,870 | 91,550 |
केरल | 99,870 | 91,550 |
पुणे | 99,870 | 91,550 |
वडोदरा | 99,920 | 91,600 |
अहमदाबाद | 99,920 | 91,600 |
लखनऊ | 1,00,020 | 91,700 |
जयपुर | 1,00,020 | 91,700 |
पटना | 99,920 | 91,600 |
महानगरों में चांदी का रेट आज इस प्रकार है:
दिल्ली: ₹1,09,900
कोलकाता: ₹1,09,900
मुंबई:, 1,09,900
चेन्नई: ₹1,19,000
अन्य शहरों में चांदी का ताजा रेट
शहर | चांदी (₹/kg) |
---|---|
बैंगलोर | ₹ 1,09,000 |
हैदराबाद | ₹ 1,19,000 |
केरल | ₹ 1,19,000 |
पुणे | ₹ 1,09,000 |
वडोदरा | ₹ 1,09,000 |
अहमदाबाद | ₹ 1,09,000 |
लखनऊ | ₹ 1,09,000 |
जयपुर | ₹ 1,09,000 |
पटना | ₹ 1,09,000 |
नोएडा | ₹ 1,09,000 |
गाजियाबाद | ₹ 1,09,000 |
गुरुग्राम | ₹ 1,09,900 |
सोने-चांदी की कीमतें पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर के मूल्य, ब्याज दरों और जियो-पॉलिटिकल घटनाओं पर निर्भर करती हैं. अगर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट जारी रहती है, तो घरेलू बाजार में कीमतों में और राहत मिल सकती है. वहीं, किसी भी बड़ी आर्थिक हलचल से रेट फिर से ऊपर जा सकते हैं.
सोने-चांदी के दाम में हालिया गिरावट को देखते हुए निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है. अगर आप विवाह या त्योहार के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो अब खरीददारी करने से कुछ हद तक बजट नियंत्रित रह सकता है.