आज का राशिफल: जानें 25 जून 2025 का भविष्यफल
newzfatafat June 25, 2025 08:42 AM
आज का राशिफल

आज का राशिफल: आज 25 जून 2025, बुधवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 04:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। मृगशीर्ष नक्षत्र आज सुबह 10:40 बजे तक रहेगा, इसके बाद आद्रा नक्षत्र का प्रभाव होगा। गण्ड योग सुबह 09:36 बजे तक रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग और ध्रुव योग का संयोग बनेगा। राहुकाल दोपहर 12:29 से 2:10 बजे तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र मेष राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से कि आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।


मेष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। सोच-समझकर किसी से वादा करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभदायी योजनाओं में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने का भी योग है।


वृषभ राशि

विवाहित जातकों को आज अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं।


मिथुन राशि

आज मिथुन राशिवालों को राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। किसी से लड़ाई न करें क्योंकि टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलने के योग हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका हो सकती है।


कर्क राशि

आज आपकी कुंडली में तरक्की के योग हैं। ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है। शाम में मांगलिक काम के चलते यात्रा का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के काम में तेजी आने से मन प्रसन्न रहेगा। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


सिंह राशि

आज आपके कार्यों में गति आएगी और अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। सिंह राशिवालों का भावनात्मक संबंध रिश्ते में बदल सकता है। यात्रा के भी योग हैं।


कन्या राशि

कन्या राशिवाले अपने क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो आप अपने रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर सकते हैं। यदि मन में कोई बात है तो उसे शेयर करें। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी और संबंध में सुधार होगा। परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने से भी खुशी मिलेगी।


तुला राशि

आज कार्यस्थल पर आपको आशानुकूल माहौल मिलेगा। विवाहित कपल को संतान का सुख मिल सकता है। लाभप्रद सौदा कारोबारियों के हाथ में आ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।


वृश्चिक राशि

समय का लाभ लेना सीखें, नहीं तो आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान कर सकती हैं। बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेना अच्छा रहेगा। दांपत्य सुख मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


धनु राशि

आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के भी योग हैं। कारोबारियों को कारोबार में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि भी बढ़ेगी।


मकर राशि

सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। यदि आप मन से काम करेंगे तो इच्छित लक्ष्य हासिल होंगे। रिश्ते में खामोशी के बजाए अपनी बात रखें और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में ताजगी आएगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।


कुंभ राशि

कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। ऐसे में सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। कारोबारियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा। वक्त पर मदद मिलने से अटका काम पूरा होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।


मीन राशि

यदि आप मेहनत करेंगे तो ही आज आपको सफलता मिलेगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.