Delhi NCR Rain Alert : 7 दिन तक होगी तगड़ी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
Samira Vishwas June 25, 2025 12:03 PM

Delhi NCR Rain Alert :देश में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।  वर्तमान में देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और इन प्रदेशों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, वर्तमान में उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को भी मानसून की बारिश का जमकर इंतजार है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार देश के कई शहरों मे आने वाले समय में जमकर बारिश होने का विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है।

ऐसे में विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।

आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आने वाले सप्ताह में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं (Delhi NCR Rain Alert) चलने की भी संभावना है।

साथ ही आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में भी  चक्रवाती हलचल देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा कई हिस्सों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

इसके चलते आगामी समय में मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने (Delhi NCR Rain Alert) को मिलने की संभावना है। वहीं, पश्चिम भारत में कोंकण, महाराष्ट्र व गुजरात में 24 जून को 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। साथ ही उत्तर-पश्चिम, पूर्व व दक्षिण भारत में भी भयंकर बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

24 से 30 जून तक कई हिस्सों में होगी बारिश

उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों का इंजतार अब खत्म होने को है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में मौसम (Delhi NCR Rain Alert) पूरी तरह से परिवर्तित होने वाला है और आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व  राजस्थान बारिश होने वाली है।

आईएमडी के वेदर अपडेट के मुताबिक इन राज्यों में 24 जनू  से 30 जून तक विभिन्न स्थानों में बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में भी आएगी बारिश 

उत्तराखंड में 24-27 जून तक काफी तेज बारिश (Delhi NCR Rain Alert) होने की संभावना है। साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा व  छत्तीसगढ़ में 24-28 जून तक भयंकर बारिश होने का अंदेशा है। यहां पर इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

वहीं, इन राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर भारत में आने वाले 7 दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान विभाग ने लगाया है। वहीं, कुछ इलाकों के लिए विभाग ने भयंकर बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान आंधी व तूफान आने की भी स्थिति बन सकती है।

दक्षिण भारत में भी जमकर होगी बारिश

भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक दक्षिण भारत में भी आने वाले समय में जमकर बारिश (Delhi NCR Rain Alert) होने वाली है। आईएमडी के मुताबिक 24-28 जून तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु व तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

साथ ही तटीय कर्नाटक में भी 24 जून से 26 जून तक काफी तेज बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा व तेलंगाना में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से सतही हवाएं चलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.