दुबे ने की दिशोम गुरु के स्वस्थ होने की कामना
Udaipur Kiran Hindi June 28, 2025 06:42 AM

रांची, 27 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने रथयात्रा महापर्व के पावन अवसर पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना की है।

आलोक दुबे ने रथयात्रा में भाग लेते हुए भगवान विष्णु के सहस्रनाम पाठ और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ से विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी प्रभु जगन्नाथ के जयकारे के साथ गुरुजी के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा और आदिवासी चेतना के प्रतीक हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे राज्य को है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.