Weather Alert- मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन राज्यों मे होगी भारी बारिश
Jitendra June 28, 2025 02:05 PM

By Jitendra Jangid-  दोस्तो देश में मानसून अपन परवान पर बारिश ने भीषण गर्मी से लोगो को राहत प्रदान की है, लेकिन बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की है। आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश, बिजली गिरने और बाढ़ जैसे हालातों की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं किन राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश- 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र – खासकर मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना।

गुजरात – सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के इलाकों में भारी वर्षा के आसार।

राजस्थान – कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा।

मध्य प्रदेश – पश्चिमी भागों में मूसलधार बारिश का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश – पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और तेज वर्षा की आशंका।

बिहार और झारखंड – कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और जोरदार बारिश का अलर्ट।

पूर्वोत्तर राज्य – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी।

 मौसम विभाग की चेतावनी

कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

सावधानियां जो जरूरी हैं

मौसम अपडेट्स के लिए IMD की वेबसाइट या स्थानीय समाचार चैनलों को नियमित रूप से देखें।

तेज बारिश में घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर नदियों और जलाशयों के पास न जाएं।

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें – फिसलन और कम दृश्यता के कारण दुर्घटना हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।

बिजली चमकते समय पेड़ों के नीचे खड़ा न हों, मोबाइल और धातु की वस्तुओं का इस्तेमाल कम करें।

बारिश का फायदा और नुकसान

फायदे: खेती के लिए अच्छा समय, जलस्तर में सुधार।

नुकसान: बाढ़, यातायात बाधित, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.