हरियाणा में मौसम ने एक नया मोड़ लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी अल्पकालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 जून 2025 को शाम 5:35 बजे के अपडेट में कहा गया है कि नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, और पंचकूला जिलों में हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश हो सकती है।