अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कर जारी रखने की कनाडा की योजना के कारण उसके साथ व्यापार वार्ता को तत्काल निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा का यह कदम हमारे देश पर प्रत्यक्ष और स्पष्ट हमला है। इस भयावह कर के आधार पर, हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना शुल्क चुकाएंगे। ALSO READ: ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह
कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं मॉडल और फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। शेफाली के निधन की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। ALSO READ: नहीं रही शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन
कांटा लगा गाने के हिट होने के बाद शेफाली ने कुछ म्यूजिक वीडियोज किए और फिर उसके बाद वह पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में नजर आई थीं। इसके बाद 2018 में शेफाली ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बेबी कम ना में नजर आई थीं। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था।