क्रिकेट न्यूज़ डेस्क !! दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे नौवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। 20 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा आज दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार खिताब जीता है। शर्माजी आज भले ही रितिका सजदेह के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हों, लेकिन इससे पहले उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्रियां और स्कूल की दोस्त भी शामिल हैं। रोहित का दिल पहली बार 11वीं क्लास में धड़का था। जब उन्हें अपनी क्लासमेट से प्यार हो गया था। उन्होंने उस लड़की को प्रपोज भी किया, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद स्कूल का रिश्ता भी खत्म हो गया। रोहित जब अपने संघर्ष के दौर में पसीना बहा रहे थे, तब उनकी मुलाकात हैदराबाद की एक लड़की से हुई। वह रोहित की पारिवारिक दोस्त थी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन कुछ समय बाद वे अलग हो गए। रोहित शर्मा एक समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। सोफिया ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह 2012 में रोहित को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
3 लड़कियों से अफेयर के बाद रोहित शर्मा की मुलाकात रितिका सजदेह से हुई। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रितिका पहले उनकी मैनेजर थीं और अब वह उनकी पत्नी हैं।
दरअसल, रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटने पर बैठकर और हाथ में अंगूठी पकड़कर बॉलीवुड स्टाइल में रितिका को प्रपोज किया। इसके बाद रितिका ने तुरंत रोहित का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।
रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की और 3 साल बाद रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम समायरा रखा। फिलहाल रोहित अपने परिवार और टीम के साथ अहमदाबाद में हैं और भारत के लिए अहम पारियां खेल रहे हैं।