Shefali Jariwala Death Mystery: ‘कांटा लगा’ गर्ल की मौत वाली रात क्या-क्या हुआ? सामने आई पूरी टाइमलाइन और चौंकाने वाले खुलासे
sabkuchgyan June 30, 2025 02:25 PM

News, नई दिल्ली: Shefali Jariwala Death Mystery: 27 जून की रात, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर जैसे एक कहर टूट पड़ा। ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का महज 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। चकाचौंध से भरी ज़िंदगी के बीच आई इस ख़ामोशी ने हर किसी को चौंका दिया। लेकिन मौत वाली रात क्या-क्या हुआ, और अब तक पुलिस जांच में क्या सामने आया है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल टाइमलाइन के साथ —

मौत की रात की पूरी टाइमलाइन

रात 9:45 बजे – शेफाली के पति पराग त्यागी बाइक से घर पहुंचे।
10:15 बजे – आधे घंटे बाद एक कार बिल्डिंग से बाहर निकली।
10:30 बजे – शेफाली को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया।
11:00 बजे – डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
11:15 बजे – बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।
1:00 बजे – मुंबई पुलिस को दी गई मौत की जानकारी।
1:30 बजे – पुलिस और फोरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची।

क्या है मौत की वजह?

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लो ब्लड प्रेशर (BP Low) मौत की वजह माना जा रहा है। एक दोस्त ने दावा किया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। शेफाली ने उसी दिन घर पर सत्यनारायण की पूजा रखी थी और व्रत भी रखा था।

फ्रिज का खाना बना कारण?

पराग त्यागी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पूजा के बाद शेफाली ने फ्रिज में रखा खाना खाया और उसके बाद बेहोश हो गई थीं।

इसके बाद क्या हुआ?

28 जून को ओशिवरा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

29 जून को पराग और परिवार ने की अस्थियों का विसर्जन।

अब सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि मौत का असली कारण क्या था।

फैंस और इंडस्ट्री सदमे में

‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात मशहूर हुईं शेफाली की इस तरह की विदाई किसी को रास नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.