आधी रात सलमान खान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, फिटनेस फोटो में दिखा दी अपकमिंग फिल्म की झलक
सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और हर दिन अपने फैंस को कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। कभी अपनी फिटनेस से जुड़ी झलक दिखाते हैं तो कभी क्रिप्टिक मैसेज के जरिए कुछ नया इशारा छोड़ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन की कुछ दमदार तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने उनके फैंस को एक बार फिर से दीवाना बना दिया। अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म की झलक मिल गई है।
फोटो में सलमान खान पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनके लुक से ज्यादा उनके पोस्ट का कैप्शन और पीछे रखा एक पोस्टर लोगों की नजरें खींच रहा है। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएंगे उन्हें उनके हुनर का पहलवान। इंग्लिश में आप ट्रांसलेट कर लो।"
इस कैप्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
फैंस की नजर पोस्टर पर
सलमान के पीछे टेबल पर रखा एक पोस्टर भी नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ है। एक यूजर ने कमेंट किया – "पीछे देखो भाई की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है।" एक और ने लिखा – "लगता है कुछ नया और बड़ा आने वाला है, भाई की अपडेट है!" हालांकि कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में भी सुझाव दे डाला – "आप भी सही दिशा में मेहनत करें, बेरोजगारों को रोजगार दीजिए, फिल्म में नहीं तो किसी और पेड़ से।"
पहले भी किया था प्रेरणादायक पोस्ट
हाल ही में सलमान ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था – "आईने में दिख रहे इस शख्स की केयर करो और प्रोटेक्ट करो, वही काम आएगा।" उनके इस आत्मविश्लेषण वाले मैसेज को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो…
सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है उनकी अगली धमाकेदार फिल्म का, और लगता है सलमान ने उसकी झलक देना शुरू कर दिया है।