विवेकानंद सिर्फ एक संत नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा की आवाज थे। : प्रकाश पाल
Udaipur Kiran Hindi July 05, 2025 04:42 AM

कानपुर, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । स्वामी विवेकानंद के विचार और उनका दृष्टिकोण समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को लेकर आत्मविश्वास की भावना जगाई। विवेकानंद सिर्फ एक संत नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा की आवाज़ थे। आज भी उनके विचार हमारे भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरते हैं। यह बातें शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

दार्शनिक, महान विचारक, भारत मां के सच्चे सपूत और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की 123वीं पुण्यतिथि पर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में भावुक और प्रेरणादायी माहौल में भाजपाईयों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को स्मरण किया।

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्त बनाना कितना ज़रूरी है, और इस दिशा में स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, शिवपूजन सविता, नीरज भदौरिया, जितेंद्र सिंह, पप्पू पंडित, बुल्ली मिश्रा,सुरेश मोदी, संजीव बेरी,मधु तिवारी, हरिजीवन आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.