बैंक हॉलिडे: जुलाई 2025 का पहला सप्ताह समाप्त हो चुका है और दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. इस महीने के दूसरे सप्ताह में बैंक की छुट्टियों की भरमार है. 12 जुलाई से 20 जुलाई तक कुल 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य है, तो इस खबर पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 12 जुलाई से लेकर 20 जुलाई 2025 तक केवल दो ही दिन बैंक खुले रहेंगे. इन आठ दिनों में से सात दिन बैंक अवकाश पर रहेंगे, जिससे ग्राहकों को नकदी निकासी, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, दस्तावेज़ी कामकाज और अन्य सेवाओं में देरी हो सकती है.
इन तारीखों में सरकारी और निजी दोनों सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. हालांकि छुट्टियों की सूची सभी राज्यों में समान नहीं है. कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों पर आधारित हैं. लेकिन साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) पूरे देश में लागू होगा.
तारीख | स्थान / जोन | अवकाश का कारण |
---|---|---|
12 जुलाई (शनिवार) | सभी राज्य | दूसरा शनिवार (Bank Holiday) |
13 जुलाई (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक अवकाश |
14 जुलाई (सोमवार) | शिलांग ज़ोन | बेहदीनख्लाम त्योहार |
16 जुलाई (बुधवार) | देहरादून ज़ोन | हरेला त्योहार |
17 जुलाई (गुरुवार) | शिलांग ज़ोन | यू तिरोट सिंह डेथ एनिवर्सरी |
19 जुलाई (शनिवार) | अगरतला ज़ोन | केर पूजा |
20 जुलाई (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
इन सात दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि 15 और 18 जुलाई को ही बैंक सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे.
हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. आप इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
सुझाव: यदि आपको बड़ी राशि का चेक क्लियर कराना है या बैंक ब्रांच में दस्तावेज जमा कराने हैं, तो 12 जुलाई से पहले काम निपटा लें.