छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार सुबह एक धर्मशाला की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गए।
हादसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलाहट गांव निवासी राजू की पत्नी अनीता देवी की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में कई लोग दब गए। 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह तेज बारिश के चलते बागेश्वर धाम में एक ढाबे पर दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर कुछ श्रद्धालु घायल हो गए हैं। एक की मौत की जानकारी भी सामने आई है। घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है।
ग्वालियर 4 रैफर परग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में तेज बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते अचानक हुए हादसे में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया। साथ ही पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर है और तीन लोगों को मामूली चोटें आने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के तुरंत बाद एसडीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही जिला अस्पताल में घायलों के बेहतर उपचार की जानकारी ली। जिला प्रशासन के निर्देशन में अतिवृष्टि से होने वाली प्राकृतिक आपदाओं में लोगों को फंसने से बचाने या सहायता करने के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 07682-245376 है। किसी भी घटना की तत्काल जानकारी और सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
पहले भी हुआ था हादसाबता दें कि कुछ दिन पहले भी धाम में हादसा हुआ था। 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हो गए थे। टेंट में लगा लोहे का एंगल श्यामलाल कौशल (50) के सिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।