2 फीट ऊंचे शिवलिंग पर चढ़ना अमरनाथ से भी ज्यादा कठिन, जानें इस अनोखी जगह के बारे में
Samachar Nama Hindi July 09, 2025 07:42 PM
संपूर्ण हिमालय भगवान शिव का स्थान है। चाहे केदारनाथ हो, कैलाश मानसरोवर हो या अमरनाथ, भगवान शंकर के किसी भी स्थान पर पहुंचना आसान नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको 18570 फीट की चढ़ाई करनी होगी।

इस स्थान का नाम श्रीखंड महादेव है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के शिमला में है। भगवान शंकर के दर्शन के लिए लोगों को करीब 35 किलोमीटर लंबी जोखिम भरी चढ़ाई करनी पड़ती है।

यहां का शिवलिंग सबसे अनोखा है और इसकी ऊंचाई करीब 72 फीट है। श्रीखंड महादेव के रास्ते में 7 मंदिर भी आते हैं। यहां की यात्रा जुलाई माह से शुरू हो जाती है। यात्रा के तीन पड़ाव हैं:- सिंहगढ़, थाचडू और भीम द्वार।

ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने शिवजी से वरदान प्राप्त करने के बाद भस्मासुर को नृत्य करने के लिए राजी किया था। नाचते-नाचते उसने अपना हाथ अपने ही सिर पर रख लिया और भस्म हो गया।

यहां पहुंचने के लिए शिमला जाना होगा। इसके बाद रामपुर से निरमंडल और बागीपुल जाना पड़ता है। इसके बाद आपको जाना होगा और वहीं से आपको श्रीखंड का रास्ता मिल जाएगा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.