Haryana Weather: हरियाणा में फिर गरज-चमक के साथ होगी तूफानी बारिश, IMD का अपडेट जारी, जानें अगले 7 दिन का वेदर
Samira Vishwas July 28, 2025 12:03 PM

जहां पर हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि छह जिलों में सूखा रहेगा और धूप निकली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है और जुलाई माह के अंत तक यह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग विभाग ने आशंका जताई है कि 28 जुलाई पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

इस दौरान 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जलाई यानि रविवार को 16 जिलों में हल्की बारिश होगी, जबकि छह जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, हिसार, जींद और भिवानी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 28 अगस्त को इन जिलों में मौसम बदल जाएगा और तेज बारिश होगी।

28 जुलाई 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

28 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है और 12 जिलों में तो बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग अनुसार, 28 जुलाई सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25% वर्षा की आशंका है। कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार में 25 से 50 प्रतिशत वर्षा की संभावना है। इसी तरह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75 प्रतिशत और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

28 जुलाई को लेकर मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात,पलवल में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 जुलाई को भी मौसम पूरी तरह से 28 जुलाई के समान रहने की संभावना जताई गई है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.