जीवन में सफलता हासिल करनी है तो व्यसनों से दूर रहें : IG गोयल
Webdunia Hindi August 23, 2025 10:42 AM


Madhya Pradesh Human Rights Commission: ग्वालियर जिले के प्रतिष्ठित श्री राधा वल्लभ एकेडमी विद्यालय में एक दिवसीय मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर भोपाल से पधारे मानव अधिकार आयोग के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार गोयल (आईपीएस) और संजीव नयन शर्मा (डीएसपी, साइबर) ने विद्यार्थियों को नई दिशा दिखाने का कार्य किया।

अशोक कुमार गोयल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में नशा, धूम्रपान और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को मानव अधिकार के संबंधी सभी जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि इनसे दूर रहकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी बच्चों को जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके विद्यालय में आगमन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के निदेशक आशीष मिश्रा ने भी अशोक कुमार गोयल का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर गिरिराज शर्मा, सक्षम मिश्रा, शुभम भारद्वाज, रवि शर्मा, प्रवीण पवार और विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस आयोजन की सराहना की।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.