रणबीर कपूर के इन्वेस्टेड शेयर में 10% का लगा अपर सर्किट; ब्लॉक डील की ख़बर, 6 महीने में दिया 60% रिटर्न
et September 05, 2025 08:42 PM
नई दिल्ली: शुक्रवार कारोबारी सत्र में प्राइम फोकस कंपनी का शेयर 10% की अपर सर्किट के साथ 158 रुपए के उंचे लेवल पर पहुंच गया है। इस स्मॉल कैप कंपनी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने भी निवेश कर रखा है। दरअसल, आज की तेजी की मुख्य वजह प्राइम फोकस कंपनी के शेयरों में हुई बड़ी ब्लॉक डील को माना जा रहा है। सीएनबीसी टीवी 18 के मुताबिक ब्लॉक डील के जरिए Prime Focus Limited कंपनी के करीब 1.5% हिस्सेदारी का लेनदेन किया गया है।



प्राइम फोकस कंपनी के 1.5% के हिस्सेदारी को शेयरों में बदल जाए तो करीब 47.5 लाख शेयर होंगे। जिन्हें आज ब्लॉक डील के जरिए सुबह के सत्र में लेनदेन किया गया है।



बीते दिनों रामायण मूवी का टीजर लॉन्च किया गया था यह टीजर लॉन्च प्राइम फोकस कंपनी के द्वारा ही किया गया था जिसके बाद से ही इस कंपनी का शेयर दलाल स्ट्रीट पर छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक प्राइम फोकस स्टूडियो कंपनी में बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है।



बीते दिनों प्राइम फोकस कंपनी ने 46 करोड़ प्रेफरेंशियल शेयर जारी किए थे। फिलहाल रणबीर कपूर इस कंपनी में 12.5 लाख शेयर होल्ड करते हैं। ध्यान रहे अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।



6 महीने में 60 फ़ीसदी रिटर्न भीप्राइम फोकस कंपनी का शेयर पिछले 1 वर्ष में निवेशकों को 12 फ़ीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुका है। ईयर टू डेट के आधार पर यानी साल 2025 में अब तक शेयर 13% रिटर्न दिया है पिछले 6 महीने में शेयर के भाव में 60% की तेजी देखने को मिली है वहीं पिछले 3 महीने में शेयर ने 36 फ़ीसदी का अच्छा रिटर्न दिया है।



(ये एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज के निजी सुझाव/ विचार हैं. ये इकोनॉमिक टाइम्स के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. किसी भी फंड/ शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें.)

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.